78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह पर पटना के गांधी मैदान में राज्य सरकार के 13 विभागों ने झांकियां निकाली। इनमें बिहार शिक्षा परियोजना परिषद की झांकी को पहला स्थान मिला।
जीविका को दूसरा, उद्योग विभाग के उपेंद्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान और बिहार अग्निशमन सेवा को संयुक्त रूप से झांकी में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
पुरस्कृत झांकियों के अलावा मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, महिला एवं बाल विकास निगम, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, कृषि विभाग, विधि विभाग, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, पर्यटन विभाग, पंचायती राज विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग ने भी झांकियां निकाली।