मुख्य समाचार

आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी राजगीर क्रिकेट एकेडमी 

राजगीर क्रिकेट स्पोर्ट्स एकेडमी में अंतरराष्ट्रीय स्तर की सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यह एकेडमी देश के लिए अनोखी होगी। यहां कई खेलों के ट्रेनिंग सेंटर के अलावा विश्वस्तरीय खेल पुस्तकालय भी होगा। 

राजगीर खेल परिसर के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने निर्माणाधीन स्टेडियम का भी जायजा लिया। 

मुख्यमंत्री ने बताया कि इन प्रयासों से राज्य में खेल का वातावरण तैयार करने में मदद मिलेगी। साथ ही प्रतिभावान युवकों को अवसर भी मिलेंगे। उन्होंने कहा कि राजगीर ऐतिहासिक स्थल है। यहां पर्यटकों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं। 


 


संबंधित खबरें