मुख्य समाचार

राजगीर खेल एकेडमी और बिहार खेल विश्वविद्यालय का शुभारंभ 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नालंदा जिला के राजगीर में खेल एकेडमी और बिहार खेल विश्वविद्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने हॉकी के जादूगर पद्म भूषण मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य के नौ अंतरराष्ट्रीय पदक विजेताओं को सम्मानित किया।

सम्मानित होने वाले खिलाड़ी : अर्जुन पुरस्कार विजेता श्रेयसी सिंह, एशियन गेम्स 2022 तलवारबाजी में भाग लेने वाले आकाश कुमार, सुधांशु शेखर (सेलिंग) और स्वेता शाही (रग्बी)।

एशियन गेम्स 2022 पारा स्वीमिंग में शामिल होने वाले शम्स आलम शेख, सीनियर एशियन चैंपियनशिप 2024 लॉन बॉल में स्वर्ण पदक विजेता चंदन कुमार सिंह और सीनियर एशियन चैंपियनशिप 2024 पारा साइक्लिंग में शामिल होनेवाले जलालुद्दीन अंसारी।

प्रशिक्षक वर्ग में एशियन गेम्स 2023 में द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित कुश्ती खेल विद्या के प्रशिक्षक शशिभूषण प्रसाद को सम्मानित किया गया। 

पेरिस ओलंपिक में भाग लेनेवाली श्रेयसी सिंह और हॉकी टीम ने मुख्यमंत्री को जर्सी देकर सम्मानित किया। 19वें एशियन गेम्स में भाग लेनेवाली भारतीय हॉकी टीम की महिला खिलाड़ियों एवं छपरा के रहनेवाले महिला हॉकी टीम के प्रशिक्षक हरेंद्र सिंह को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। 

इस अवसर पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, राज्य सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी, श्रवण कुमार, जयंत राज एवं सुरेंद्र मेहता, स्थानीय जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। 
 


संबंधित खबरें