मुख्य समाचार

BIHAR : बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत कार्य युद्धस्तर पर चलाने का निर्देश 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोसी, गंडक एवं गंगा नदियों के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर चलाने का निर्देश दिया है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के एरियल सर्वे के दौरान उन्होंने जल संसाधन विभाग,आपदा प्रबंधन विभाग और प्रभावित जिलों के डीएम को लगातार मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के खजाने पर पहला अधिकार आपदा पीड़ितों का है। बाढ़ पीड़ितों के लिए बने राहत शिविर में पर्याप्त रौशनी, अस्थायी शौचालय एवं अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराएं।

कम्युनिटी किचेन में भोजन और सफाई की समुचित व्यवस्था रहे। तटबंध पर शरण लेनेवाले लोग आसपास के ही हैं। इसलिए उनके आवागमन के लिए नाव की व्यवस्था रहे। मुख्यमंत्री ने राहत शिविर में चिकित्सा, पशुचारा एवं पशुओं के इलाज की पूरी व्यवस्था रखने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा जहां राहत सामग्री पहुंचाने में कठिनाई हो रही है, वहां वायुसेना की मदद लें। एरियल सर्वे के दौरान जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत भी थे।
 


संबंधित खबरें