मुख्य समाचार

राजगीर में वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का शुभारंभ 

राजगीर खेल परिसर में वीमेंस हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुब्बारा उड़ाकर शुभारंभ किया। इसमें छह देश भारत, चीन, जापान, मलेशिया, दक्षिण कोरिया और थाइलैंड की महिला टीम भाग ले रही है। ट्रॉफी का आयोजन 11 से 20 नवंबर तक होगा।

शुभारंभ के मौके पर सभी प्रतिभागी देशों की राष्ट्र धुन बजायी गयी। खिलाड़ी एवं दर्शक काफी रोमांचित दिखे। सभी देशों की महिला हॉकी कप्तानों ने मुख्यमंत्री के साथ सामूहिक तस्वीर खिंचवाई।

बिहार में पहली बार वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन हो रहा है। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, खेल विभाग, हॉकी इंडिया और एशियन हॉकी फेडरेशन के संयुक्त तत्वावधान में ट्रॉफी का आयोजन किया गया है। 

टूर्नामेंट में शामिल सभी खिलाड़ियों की सुरक्षा और सुविधाओं का विशेष प्रबंध किया गया है। गया और राजगीर के प्रसिद्ध दर्शनीय स्थलों के भ्रमण कराने की भी व्यवस्था की गयी है। 
 


संबंधित खबरें