मुख्य समाचार

गांधी मैदान में 29 नवंबर से एग्रो बिहार, कृषि यंत्रों की लगेगी प्रदर्शनी

पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में राज्यस्तरीय कृषि यांत्रिकरण मेला (एग्रो बिहार 2024) का आयोजन होने जा रहा है। 29 नवंबर से 2 दिसंबर तक किसान आधुनिक कृषि यंत्रों को देखेंगे। 

कृषि सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि राज्यस्तरीय कृषि यांत्रिकरण मेला सह प्रदर्शनी में देश के प्रमुख कृषि यंत्र निर्माता आधुनिक यंत्रों का प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शनी में बिहार के अलावा पंजाब, हरियाणा, गुजरात, उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश के कृषि यंत्र निर्माता शामिल हो रहे हैं। 

कृषि यांत्रिकरण योजना के अंतर्गत 75 कृषि यंत्रों पर अनुदान की भी व्यवस्था है। 3.25 लाख वर्ग फीट क्षेत्र में लगने वाले इस मेले में 100 से अधिक स्टॉल लगेंगे। खाद्य एवं प्रसंस्करण, पशु एवं मत्स्य संसाधन, गन्ना उद्योग, उद्योग विभाग, कॉम्फेड एवं सहकारिता विभाग किसानों को अपनी योजनाएं बताएंगे। 

कृषि सचिव ने कहा कि कृषि यंत्रों के बारे में अधिक जानकारी देने के लिए प्रतिदिन मेला में किसान पाठशाला संचालित होगी। विशेषज्ञ किसानों को आधुनिक तकनीक से खेती की जानकारी देंगे। कृषि आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन होेगा। 
 


संबंधित खबरें