मुख्य समाचार

जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम के लिए बिहार को मिलेगा सम्मान

जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम के लिए बिहार को वाटर ट्रांसवर्सेलिटी ग्लोबल अवार्ड 2024 से सम्मानित किया जायेगा। नई दिल्ली में 6 दिसंबर को एक कार्यक्रम में इंडिया वाटर फाउंडेशन संस्थान यह सम्मान देगा। 

इस सम्मान का मुख्य उद्देश्य जल और संबंधित क्षेत्रों में सभी हितधारकों को प्रोत्साहित करना, देश में पर्यावरण संरक्षण और प्रबंधन के प्रति तालमेल लाना है। 

कृषि सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि राज्य सरकार की पहल पर बिहार के सभी जिलों के 5-5 गांवों में जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम का क्रियान्वयन हो रहा है। यह कार्यक्रम बोरलॉग इंस्टीच्यूट फॉर साऊथ एशिया, बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर, डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद पटना के सहयोग से किया जा रहा है। 

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए राज्य के छोटे एवं सीमांत किसानों को सशक्त बनाना है। 
 


संबंधित खबरें