मुख्य समाचार

मणिपुर में बिहार के दो श्रमिकों की हत्या से सीएम मर्माहत

मणिपुर में शनिवार की शाम उपद्रवी हिंसा में बिहार के गोपालगंज जिला के लक्ष्मण कुमार और दशरथ कुमार की मौत हो गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इससे मर्माहत हैं। उन्होंने घटना को काफी दुखद बताया है। 

मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रुपये देने की घोषणा की है। साथ ही श्रम संसाधन विभाग एवं समाज कल्याण विभाग की योजनाओं से नियमानुसार अन्य लाभ दिलाने के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिया है। 

मुख्यमंत्री ने दिल्ली में बिहार के स्थानिक आयुक्त को स्थिति की जानकारी लेने और पार्थिव शरीर को पैतृक गांव पहुंचाने के लिए आवश्यक व्यवस्था करने के लिए कहा है।
 


संबंधित खबरें