मुख्य समाचार

आरिफ मोहम्मद खान बने बिहार के 42वें राज्यपाल 

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान बिहार के नए राज्यपाल बनाए गए हैं। वे राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर की जगह लेंगे। राज्यपाल आर्लेकर को केरल भेजा गया है। उन्होंने 17 फरवरी 2023 को बिहार के 41वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली थी। 

राष्ट्रपति भवन से जारी अधिसूचना के अनुसार मिजोरम के राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति को ओडिसा का राज्यपाल, रिटायर्ड जनरल बीके सिंह को मिजोरम और अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का राज्यपाल बनाया गया है। 

ओडिसा के राज्यपाल रघुवर दास का इस्तीफा राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया है। 
 


संबंधित खबरें