मुख्य समाचार

केंद्रीय करों से हिस्से में बिहार को यूपी के बाद मिली सर्वाधिक राशि 

बिहार को केंद्रीय करों से हिस्से में मिलने वाली राशि लगभग दोगुनी हो गई है। जनवरी 2025 से बिहार को प्रतिमाह 17,403 करोड़ रुपये मिलेगी। इससे पहले (जुलाई 2024 से) केंद्र सरकार हर माह 8960 करोड़ राशि दे रही थी। 

उत्तर प्रदेश के बाद बिहार को केंद्रीय करों से हिस्से में अधिकतम राशि मिली है।  

डिप्टी सीएम सह वित्तमंत्री सम्राट चौधरी ने इसके लिए प्रधानमंत्री और वित्तमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि यह राशि राज्य सरकार पूंजीगत व्यय पर खर्च कर विकास की गति को और तेज करेगी। 

डिप्टी सीएम ने कहा कि केंद्रीय करों में राज्य के हिस्से के रूप में हर वर्ष अतिरिक्त राशि का समायोजन सिर्फ मार्च महीने में किया जाता था। वर्ष 2021-22 से समायोजन अब पूरे वर्ष हो रहा है। चालू वित्त वर्ष में इसी समायोजन के अंतर्गत जून 2024 एवं अक्टूबर 2024 में राशि दोगुनी कर बिहार को उपलब्ध कराई गई है। 
 


संबंधित खबरें