गृह मंत्रालय ने बिहार से सात हस्तियों को पद्म पुरस्कार देने की घोषणा की है। पद्म विभूषण और पद्म भूषण से एक-एक एवं पांच को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। तीन को मरणोपरांत सम्मान मिला है।
कला के क्षेत्र में शारदा सिन्हा (मरणोपरांत) को पद्म विभूषण और सुशील मोदी (मरणोपरांत) को पब्लिक अफेयर्स के लिए पद्म भूषण पुरस्कार दिया जाएगा।
पद्म श्री सम्मान : किशोर कुणाल (मरणोपरांत) को सिविल सेवा के लिए, भीम सिंह भवेश को समाज सेवा, विजय नित्यानंद सुरीश्वर को अध्यात्म, हेमंत कुमार को मेडिसिन एवं निर्मला देवी को कला क्षेत्र में पद्म श्री सम्मान मिला है।
राष्ट्रपति भवन में एक समारोह में सभी हस्तियों को इस वर्ष मार्च/अप्रैल माह में सम्मानित किया जाएगा। गृह मंत्रालय हर वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर पद्म पुरस्कार की घोषणा करता है।