Bihar khadi : बिहार के खादी उत्पादों पर 50 प्रतिशत की छूट मिल रही है। समर सेल 30 जून तक खादी मॉल पटना एवं मुजफ्फरपुर में उपलब्ध है। उपभोक्ता बिहार खादी की वेबसाइट www.biharkhadi.com से भी छूट ले सकते हैं।
ग्राहकों को खादी के कुर्ते, साड़ी, शर्ट, खादी बंडी, भागलपुरी चादर, तसर सिल्क एवं मधुबनी पेंटिंग की साड़ियां, गमछा, बैग और एसी क्विल्ट आकर्षक छूट पर मिलेंगे।
बिहार राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड का कहना है कि इस सेल का उद्देश्य पारंपरिक खादी को आम लोगों तक पहुंचाना, स्थानीय कारीगरों को प्रोत्साहन देना और स्वदेशी उत्पादों को अधिक से अधिक प्रोत्साहित करना है।