Sugarcane producers of Bihar : गन्ना उद्योग मंत्री कृष्णनंदन पासवान ने समय पर गन्ना उत्पादकों को भुगतान एवं गन्ना सर्वेक्षण कार्य कराने का निर्देश दिया है। विभाग की समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि इस काम में लापरवाही होने पर संबंधित अधिकारी एवं मिल प्रबंधन पर कार्रवाई होगी। गन्ना उद्योग मंत्री ने सीएसआर गतिविधि बढ़ाने पर भी जोर दिया।
बैठक में बिहार की सभी चीनी मिल एवं उत्तर प्रदेश में गन्ना की खरीद करनेवाली मिलों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

गन्ना उद्योग सचिव बी.कार्तिकेय धनजी ने कहा कि सरकार किसानों की आमदनी में वृद्धि एवं चीनी उद्योग की प्रगति के लिए प्रतिबद्ध है। किसान एवं मिलों को सहयोग देने के लिए कई योजनाएं शीघ्र लागू होंगी। टिशू कल्चर लैब की भी स्थापना होनी चाहिए। अब तक चीनी मिलों ने गन्ना मूल्य का लगभग भुगतान कर दिया है। यह एक सकारात्मक उपलब्धि है।
मुख्यमंत्री गन्ना विकास योजना, गन्ना यंत्रीकरण योजना एवं बिहार गुड़ प्रोत्साहन योजना की भी समीक्षा हुई। बैठक में गन्ना आयुक्त अनिल कुमार झा एवं संयुक्त आयुक्त जेपीएन सिंह भी मौजूद रहे।