Marhaura Locomotive Factory in Saran : सारण जिले के मढ़ौरा लोकोमोटिव फैक्ट्री में बना पहला रेल इंजन अफ्रीका भेजा जा रहा है। सिवान जिले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में बने पहले रेल इंजन के निर्यात को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा कि अफ्रीका में भी बिहार की जय-जयकार होने वाली है। यह बड़े गर्व की बात है।
मुझे विश्वास है कि बिहार मेड इन इंडिया का एक बड़ा सेंटर बनेगा। बिहार के मखाना, फल और सब्जियों के साथ यहां के कारखानों में बनने वाले सामान भी दुनिया के बाजार तक पहुंचेंगे। बिहार के नौजवान जो सामान बनाएंगे। वह आत्मनिर्भर भारत को बल देगा।
प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार को लगातार नई ट्रेनें मिल रही हैं। आज पाटलिपुत्र से गोरखपुर वंदे भारत ट्रेन शुरू हो रही है। सावन शुरु होने से पहले बाबा हरिहरनाथ की धरती वंदे भारत ट्रेन से बाबा गोरखनाथ की धरती से जुड़ गई है। यह ट्रेन भगवान बुद्ध की तपोभूमि को उनकी महापरिनिर्वाण भूमि कुशीनगर से जोड़ने का भी माध्यम है।
इन प्रयासों से बिहार में उद्योग-धंधों के साथ पर्यटन को भी फायदा होगा।