मुख्य समाचार

राजगीर में हीरो एशिया हॉकी कप 2025 का शुभारंभ 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजगीर खेल परिसर में हीरो एशिया हॉकी कप 2025 का शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि दी। हीरो एशिया हॉकी कप का शुभारंभ राष्ट्रीय खेल दिवस ( ध्यानचंद की जयंती) के अवसर पर हुआ है। 

हॉकी स्टेडियम में खेल प्रेमियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष हाथ हिलाकर अपना उत्साह दिखाया। भारत और चीन के बीच खेल जानेवाले मैच से पहले दोनों देशों के खिलाड़ियों से मुख्यमंत्री ने मुलाकात की। इस दौरान भारत और चीन का राष्ट्रगान गाया गया। 

पुरुष हॉकी एशिया कप 2025 में आठ एशियाई देश भारत, जापान, चीन, मलेशिया, कजाकिस्तान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश और चीनी ताइपे हिस्सा ले रहे हैं। सभी मैच राजगीर स्थित अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर में होंगे। पुरुष हॉकी टूर्नामेंट का 12वां संस्करण बिहार में पहली बार 29 अगस्त से 7 सितंबर तक हो रहा है। इस दौरान 24 मैच होंगे। 


संबंधित खबरें