राजगीर में आयोजित पुरुष हॉकी एशिया कप 2025 जीतने पर भारतीय टीम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जीत और भी खास है क्योंकि भारतीय टीम ने पिछले विजेता दक्षिण कोरिया को हराया है। यह भारतीय हॉकी और भारतीय खेलों के लिए गौरव का क्षण है।

बिहार सरकार ने विजेता भारतीय टीम के प्रत्येक खिलाड़ी और स्टाफ को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। हर खिलाड़ी को 10 लाख रुपए और हर सहयोगी स्टाफ को 5 लाख सम्मान राशि मिलेगी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राजगीर खेल परिसर में पहली बार आयोजित हीरो एशिया कप 2025 में भारतीय हॉकी टीम ने विलक्षण जीत दर्ज कर पूरे देश को गौरवान्वित किया है।भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी एवं सहयोगी स्टाफ के उत्साहवर्द्धन के लिए राज्य सरकार उन्हें सम्मानित करेगी।