मुख्य समाचार

9 सितंबर से बिहार दौरे पर केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 

केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 9 सितंबर से दो दिवसीय बिहार दौरे पर हैं। नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफॉर्म्स पर 10 सितंबर को वित्तमंत्री बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स परिसर, पटना में एक इंटरैक्टिव सेशन में शामिल होंगी। इंटरैक्टिव सेशन का समय शाम 5.30 से 6.30 है। 

इससे पहले 10 सितंबर को निर्मला सीतारमण कटिहार जिले में मखाना की खेती से जुड़े किसान और प्रोसेसिंग यूनिट संचालक से बात करेंगी। हसनगंज की कलसर पंचायत के एक तालाब में वे मखाना की खेती और छीताबारी में मखाना की प्रोसेसिंग देखेंगी। केंद्रीय वित्तमंत्री कटिहार जिले के दुर्गास्थान रोड और इंजीनियरिंग कॉलेज में वित्तीय समावेशन अभियान और क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम में भी शामिल होंगी।

9 सितंबर की रात करीब 10 बजे केंद्रीय वित्तमंत्री का पटना आगमन होगा। होटल ताज सिटी सेंटर में उनका रात्रि विश्राम है। 10 सितंबर को नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफॉर्म्स पर इंटरैक्टिव सेशन के बाद वे दिल्ली लौट जाएंगी।     


संबंधित खबरें