प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को पूर्णिया आ रहे हैं। वे राष्ट्रीय मखाना बोर्ड और पूर्णिया एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का शुभारंभ करेंगे। इससे पहले वे 22 अगस्त को बोधगया आए थे।
प्रधानमंत्री पूर्णिया से बिहार के लिए लगभग 36,000 करोड़ लागत की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।

भागलपुर के पीरपैंती में 3x800 मेगावाट की थर्मल पावर प्रोजेक्ट का शिलान्यास होगा। यह बिहार में निजी क्षेत्र में अब तक का सबसे बड़ा निवेश (25,000 करोड़) है। इसे अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल, कम उत्सर्जन वाली प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करके डिज़ाइन किया गया है।
2680 करोड़ रुपए की लागत से कोसी-मेची अंतर राज्यीय नदी संपर्क परियोजना के पहले चरण का शिलान्यास होगा। इससे बिहार के कई जिलों को सिंचाई विस्तार और बाढ़ नियंत्रण का लाभ मिलेगा।

प्रधानमंत्री बिहार में रेल परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। साथ ही नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे।