मुख्य समाचार

मोकामा हत्याकांड पर चुनाव आयोग गंभीर, 4 अधिकारियों को हटाया 

चुनाव आयोग ने मोकामा विधानसभा चुनाव से जुड़े तीन अधिकारियों को हटा दिया है। साथ ही पटना के ग्रामीण एसपी विक्रम सिहाग के ट्रांसफर का भी निर्देश दिया है। पटना के ट्रैफिक एसपी अपराजित को ग्रामीण एसपी की जिम्मेदारी दी गई है। 

मोकामा में दुलारचंद यादव हत्याकांड को चुनाव आयोग ने काफी गंभीरता से लिया है। 30 अक्टूबर को चुनाव प्रचार के दौरान जनसुराज पार्टी के समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या हुई थी। आयोग ने इसे प्रशासनिक लापरवाही माना है।  

इस मामले में आयोग ने बाढ़ के एसडीओ चंदन कुमार, बाढ़ 1 के एसडीपीओ राकेश कुमार और बाढ़ 2 के एसडीपीओ अभिषेक सिंह को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। 

सभी अधिकारियों पर अनुशासनिक कार्रवाई शुरू करने और एसडीपीओ अभिषेक सिंह को निलंबित करने का आयोग ने बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को निर्देश दिया है। एसपी विक्रम सिहाग को पुलिस मुख्यालय में पदस्थापन की प्रतीक्षा में रखा गया है। 

पटना नगर निगम के अपर आयुक्त आशीष कुमार बाढ़ के एसडीओ, आनंद कुमार सिंह एवं आयुष श्रीवास्तव बाढ़ 1 और बाढ़ 2 के डीएसपी बनाए गए हैं। 
 


संबंधित खबरें