मुख्य समाचार

बिहार में 28 अक्टूबर से 5 दिनों तक बारिश की संभावना 

बिहार में 28 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक मौसम में परिवर्तन होगा। इस दौरान राज्य के अधिकतर जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी। मेघगर्जन और वज्रपात के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। कुछ जिलों में 29 अक्टूबर को भारी बारिश होगी। 

पटना मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में पूर्वी हवाओं के सक्रिय प्रवाह के कारण वायुमंडल में आर्द्रता की मात्रा बढ़ रही है।बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बनना शुरू हो गया है। 24 अक्टूबर को अवदाब (Depression) के तेज होने और 25 अक्टूबर को गहरे अवदाब (Deep Depression) की संभावना है। 

26 अक्टूबर की सुबह तक बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान की रफ्तार तेज हो जाएगी।। इसके बाद दो दिनों में चक्रवाती तूफान उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तटों को पार कर जाएगा।

इसके परिणामस्वरूप बिहार के मौसम में 28 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक परिवर्तन होगा। 

किसानों के लिए सलाह : 

-  वर्तमान में कुछ खरीफ फसलों की कटाई हो रही है। कटी फसल को सुरक्षित स्थान पर रख लें।

-  यदि जरूरी न हो, तो इस दौरान फसलों की कटाई रोक दें। मौसम सामान्य होने पर ही कटाई करें।

-  खेत में लगी सब्जियों में फिलहाल सिंचाई नहीं करें। 

-  वज्रपात एवं मेघगर्जन से बचाव के लिए खुले मैदान, पेड़ एवं बिजली के खंभों के पास न रहें। मोबाइल फोन एवं बिजली उपकरणों का उपयोग सावधानी से करें। 
 


संबंधित खबरें