मुख्य समाचार

पटना वाटर मेट्रो 

पटना के दीघा घाट से कंगन घाट तक कैटामारन वेसल (Water Metro) सेवा शुरू हो गई है। इस सेवा का शुभारंभ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया। कोच्चि (केरलम) के बाद पटना देश का दूसरा शहर है, जहां यह सुविधा शुरू हुई है।

फिलहाल वाटर मेट्रो का परिचालन दीघा (मीनार घाट) से गांधी घाट (NIT) और गांधी घाट से दीघा के लिए हो रहा है। बाद में इस सेवा का विस्तार कंगन घाट तक होगा। दीघा (मीनार घाट) से गांधी घाट की जलमार्ग दूरी 6.5 किमी है। पर्यटकों को लगभग 40 मिनट तक गंगा नदी में रोमांचक यात्रा का अनुभव मिलेगा। 

टिकट शुल्क : यात्रा किराया 12 वर्ष से अधिक उम्र के लिए 50 रुपये, 5 वर्ष से 12 वर्ष तक के लिए 25 रुपये और 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए यात्रा निःशुल्क है। अभी दीघा घाट पर टिकट काउंटर है। शीघ्र ऑनलाइन टिकट की सुविधा शुरू होगी। 

वाटर मेट्रो की खासियत : कैटामारन वेसल की क्षमता 50 यात्रियों की है। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस जलयान से प्रदूषण नहीं होता है। इसमें उद्घोषणा, एसी, व्हील चेयर, शौचालय एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं।

यह वेसल हाइब्रिड इंजन से लैस है। इसमें उपलब्ध बैटरी को चार्ज करने के लिए पटना के दीघा (मीनार घाट) और गांधी घाट पर फास्ट चार्जर एवं शोर चार्जर (Shore Charger) की व्यवस्था है। 


संबंधित खबरें