मुख्य समाचार

प्रॉपर्टी में निवेश का जिक्र न करने वालों पर कड़ी नजर

नई दिल्ली। काले धन के खिलाफ अभियान के तहत इनकम टैक्स विभाग की नजर ऐसे लोगों पर है, जिन्होंने प्रॉपर्टीज में निवेश किया है, लेकिन अब तक इनकम टैक्स रिटर्न फाइल नहीं किया हैै। टैक्स अधिकारी अब ऐसे लोगों के खिलाफ बड़ा कदम उठाने के बारे में सोच रहे हैं। उन्हें शक है कि यह बेनामी संपत्ति का मामला हो सकता है। विभाग का कहना है कि हमारे पास कई स्रोतों से जानकारी है। इनमें ऐसे लोगों का आंकड़ा भी है, जिन्होंने कभी भी रिटर्न फाइल नहीं किया और प्रॉपर्टी में निवेश किया है। इन प्रॉपर्टीज को खरीदने में इस्तेमाल की गई रकम के स्रोत का पता लगाने के लिए डेटा खंगाला जाएगा और यह देखा जाएगा कि जिन लोगों के पास ये प्रॉपर्टीज हैं, वे इनके वास्तविक मालिक हैं या नहीं।
 


संबंधित खबरें