पटना । अफजल अमानुल्लाह भू संपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) के अध्यक्ष बनाए गए हैं। अफजल रिटायर्ड आईएएस अधिकारी हैं। इंडियन इंजीनियरिंग सर्विस के रिटायर्ड अधिकारी डाॅ सुबोध कुमार सिन्हा एवं इंडियन आॅडिट एंड एकाउंट्स सर्विस के रिटायर्ड अधिकारी राजीव भूषण सिन्हा रेरा के सदस्य बने हैं। नगर विकास एवं आवास विभाग ने इस संबंध में 14 मार्च को अधिसूचना जारी कर दी है।