मुख्य समाचार

रजिस्ट्री ऑफिस दो अक्टूबर से अंचल कार्यालयों से होंगे लिंक

पटना। राज्य के सभी निबंधन कार्यालय 2 अक्टूबर, 2018 से अंचल कार्यालयों से जुड़ जाएंगे। इससे फायदा यह होगा कि जितनी भी प्राॅपर्टी का निबंधन होगा, उसकी सूचना उसी दिन अंचल कार्यालय को मिल जाएगी। दाखिल-खारिज की प्रक्रिया भी स्वतः शुरू हो जाएगी। घोषणा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गांधी मैदान में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के मौके पर की।  

सूबे के 534 अंचलों में एक सितंबर, 2018 से ऑनलाइन दाखिल-खारिज की प्रक्रिया भी शुरू होगी। साथ ही  2 अक्टूबर तक सभी अंचलों में ऑनलाइन  लगान जमा करने की भी व्यवस्था होगी। 


संबंधित खबरें