मुख्य समाचार

क्रेडाई ने कर्ज संकट से निजात के लिए पीएमओ को लिखा पत्र

नई दिल्ली । रियल एस्टेट क्षेत्र के शीर्ष संगठन क्रेडाई ने 25 अक्टूबर,2018 को प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) को पत्र भेजा है। प़त्र में इस क्षेत्र को कर्ज की कमी के संकट से राहत दिलाने के लिए मदद मांगी गई है। पत्र में कहा गया है कि वित्तीय संस्थानों ने बिल्डर्स को मंजूर लोन जारी करने से इनकार कर दिया है। इससे परियोजनाओं को नकदी संकट का सामना करना पड़ रहा है।

क्रेडाई ने रियल एस्टेट परियोजनाओं को पूरा करने के लिये बैंक लोन के एक मुश्त पुनर्गठन और कर्ज नहीं चुका पा रही परियोजनाओं की मदद के लिए कोष गठित करने की अपील की है। प्रेसिडेंट जक्षय शाह ने कहा कि धन की कमी से कंपनियां समय पर परियोजनाओं को पूरा नहीं कर पा रही हैं। रियल एस्टेट क्षेत्र में कर्ज पर रोक समाप्त करने को लेकर प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप का आग्रह किया गया है।    

चेयरमैन गीतांबर आनंद का कहना है कि देश की जीडीपी में रियल एस्टेट क्षेत्र का दूसरा स्थान है। संकट की इस घड़ी में सरकार को इस क्षेत्र की ओर ध्यान देना चाहिए।   
 


संबंधित खबरें