मुख्य समाचार

रियल एस्टेट एपीलेट ट्रिब्यूनल के सदस्य बने सुनिल सिंह

पटना। रिटायर्ड आईएएस अधिकारी सुनिल कुमार सिंह बिहार रियल एस्टेट एपीलेट ट्रिब्यूनल के प्रशासनिक सदस्य बनाये गये हैं। वह इस पद पर पांच साल तक रहेंगे। 31 मई 2019 को वे बोर्ड ऑफ रेवेन्यू के अध्यक्ष सह सदस्य पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। इससे पहले वे कृषि उत्पादन आयुक्त थे। 

ट्रिब्यूनल में अब अध्यक्ष समेत दो प्रशासनिक एवं एक न्यायिक सदस्य हैं। रिटायर्ड जज अरूण कुमार अध्यक्ष, रिटायर्ड आईएएस अधिकारी सी. ललसोता प्रशासनिक एवं रिटायर्ड जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद माधव न्यायिक सदस्य हैं। बिहार रियल एस्टेट एपीलेट ट्रिब्यूनल का गठन रियल एस्टेट एक्ट 2016 के तहत किया गया है। रेरा के निर्णय से असहमत बिल्डर एवं घर खरीददार ट्रिब्यूनल में अपील कर सकते हैं।   
 


संबंधित खबरें