पटना । बिहार रेरा के सदस्य आरबी सिन्हा ने कहा कि हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसका अपना खुद का आशियाना हो। इस सपने को पूरा करने के उद्देश्य से रेरा, स्टार इंडिया कंस्ट्रक्शन, सरकारी एवं गैर सरकारी बैंक आज एकत्रित हुए हैं। इस काम में सभी को साथ मिलकर चलना होगा। आरबी सिन्हा होटल गार्गी ग्रैंड में दो दिवसीय होम लोन मेला को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के जोनल मैनेजर आरएल दास समेत कई बैंकों के प्रतिनिधि मौजूद थे।
स्टार इंडिया के शशि भूषण प्रसाद ने कहा कि बिहार में रेरा के आने से कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री व्यवस्थित हो गयी है। स्टार इंडिया पिछले 24 वर्षों से लोगों के सपने को पूरा करता आ रहा है। लोगों को समय पर घर उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। आज का आयोजन प्रधानमंत्री आवास योजना से लोगों को जागरूक करने के लिए किया गया है। इससे वे होम लोन को करीब से जानकर अपना सपना सच कर सकेंगे। हमारा उद्देश्य ग्राहकों को कम निवेश में अधिक लाभ उपलब्ध कराना है। एमडी आशीष सिन्हा एवं निदेशक बसंत कुमार ने भी अपने विचारों को रखा।
होम लोन मेला में बैंक ऑफ बड़ोदा, यूको बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, ऐक्सिस बैंक, ओबीसी, आईसीआईसीआई बैंक, इंडिया बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, कैनरा बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक एवं एलआईसी एचएफएल शामिल हुए। बैंकों ने मेला में आये ग्राहकों को होम लोन की जानकारी दी।
सीनियर जीएम एकता जिंदल ने बताया कि संत विहार, नारायण विहार एवं शीतल विहार जैसे दर्जनों प्रोजेक्ट्स के सफल संचालन के बाद अब हमारा धनराज काॅम्प्लेक्स ए,बी एवं शिव भज्जू विहार अनिसाबाद पर काम चल रहा है। कमजोर वर्ग के लोगों को ध्यान में रखते हुए स्टार इंडिया बिहटा सहित बिहार के अन्य स्थानों पर प्रोजेक्ट्स का निर्माण करने की योजना बना रही है।