नई दिल्ली/एजेंसी। देश के नौ शहरों में सस्ते आवास श्रेणी के 4.12 लाख तैयार फ्लैटों की बिक्री नहीं हो सकी है। प्रत्येक फ्लैट 45 लाख रुपये तक के हैं। रिपोर्ट संपत्ति की खरीद-बिक्री संबंधी सेवाएं देने वाली कंपनी प्रॉप टाइगर डाॅट काॅम ने तैयार की है।
प्रॉप टाइगर के सीईओ ध्रुव अग्रवाल ने बताया कि नौ प्रमुख शहर गुरुग्राम, नोएडा, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे और अहमदाबाद में 7,97,623 फ्लैट नहीं बिक पाये हैं। इनमें 4,12,930 फ्लैट किफायती श्रेणी के हैं। कंपनी का मानना है कि अब किफायती श्रेणी में आवास की बिक्री में तेजी आएगी। सरकार ने आवास ऋण पर ब्याज में छूट की सीमा दो लाख रुपये से बढ़ाकर साढ़े तीन लाख रुपये कर दी है।