मुख्य समाचार

जमीन की ऑनलाइन दाखिल-खारिज सुविधा का शुभारंभ

पटना। जमीन की ऑनलाइन दाखिल-खारिज प्रमाणपत्र की सुविधा का शुभारंभ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया। इस सुविधा के शुरू होने से लोगों को आसानी से भू-स्वामित्व प्रमाण पत्र उपलब्ध हो सकेगा। कहीं से भी लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। इससे जहां भूमि विवाद की समस्या कम होगी, वहीं सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से भी लोगों को मुक्ति मिलेगी। 

वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिये डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामनारायण मंडल एवं अपर मुख्य सचिव विवेक कुमार सिंह ने अपने विचारों को रखा। इस अवसर पर सीएम के परामर्शी अंजनी कुमार सिंह, मुख्य सचिव दीपक कुमार, प्रधान सचिव चंचल कुमार, संजय कुमार, सचिव मनीष कुमार वर्मा, अनुपम कुमार एवं बिहार विकास मिशन के निदेशक विनय कुमार एवं ओएसडी गोपाल सिंह उपस्थित थे। 


संबंधित खबरें