मुख्य समाचार

जिला निबंधन कार्यालय में दीदी की रसोई का शुभारंभ

पटना। जिला निबंधन कार्यालय, पटना परिसर में दीदी की रसोई (जीविका कैंटीन) का शुभारंभ किया गया। डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह एवं जीविका के सीईओ राहुल कुमार ने इसका उद्घाटन किया। बिहार के जिला निबंधन कार्यालय में संचालित यह पहली दीदी की रसोई है। इस कार्य में लगीं दीदी कुटुंभ श्री से प्रशिक्षण प्राप्त हैं।

निबंधन कार्यालय में उचित दर पर नास्ता, शाकाहारी एवं मांसाहारी भोजन की व्यवस्था है। कैंटीन सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक खुली रहेगी। इसका लाभ निबंधन कार्य के लिए आने वाले आगंतुक, आमजन एवं निबंधन कर्मी ले सकते हैं।

डीएम ने कहा कि दीदी की रसोई का मुख्य उद्देश्य पौष्टिक एवं स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराना है। कैंटीन पूर्णतः वातानुकूलित है। इसका संचालन प्रशिक्षित जीविका दीदी कर रही हैं। अधिकारियों ने इस कैंटीन को मॉडल कैंटीन मानते हुए अन्य निबंधन कार्यालयों में भी इसके संचालन करने की बात कही है।

निबंधन विभाग के अधिकारी मनोज कुमार संजय, काशी कुमार, धनंजय कुमार राव, मुकेश कुमार समल एवं जीविका के अधिकारी भी मौजूद रहे।

 

 


संबंधित खबरें