मुख्य समाचार

Samrat Chaudhary ने कहा, टैक्स देने वालों को मिले पूरा लाभ

आम नागरिक जब जीएसटी सहित किसी भी रूप में टैक्स देता है, तो उसे उपभोक्ता के रूप में पूरा लाभ और न्याय मिलना चाहिए। टैक्स देने के बाद उपभोक्ता के साथ किसी भी स्तर पर अन्याय स्वीकार नहीं है। 

बिहार के डिप्टी सीएम सह गृहमंत्री सम्राट चौधरी ने उपभोक्ता दिवस के अवसर पर अपने विचारों को रखा। वे पटना में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह, एडवोकेट जनरल पीके शाही, डीजीपी विनय कुमार भी मौजूद रहे।    

डिप्टी सीएम ने कहा, जीएसटी व्यवस्था ने देश में टैक्स कलेक्शन को पारदर्शी बनाया है। टैक्स सिस्टम में टेक्नोलॉजी का इससे बेहतर उपयोग संभव नहीं था। इससे राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर राजस्व संग्रह में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

बिहार एक उपभोक्ता राज्य है। इस कारण उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा सरकार की प्राथमिकता है। उपभोक्ता फोरम के माध्यम से उपभोक्ताओं को और अधिक राहत दी जा सकती है। सरकार उपभोक्ता संरक्षण व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने की दिशा में लगातार काम कर रही है।

सम्राट चौधरी ने डिजिटल माध्यमों से मामलों के निपटारे, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधा और प्रभावी मॉनिटरिंग व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा, कानून का सख्ती से पालन करते हुए सरकार हर नागरिक के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। पूरे राज्य में उपभोक्ता संरक्षण तंत्र को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।
 


संबंधित खबरें