मुख्य समाचार

Rera Bihar में निबंधित हुए 2005 प्रोजेक्ट्स

भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण ( Rera Bihar) में निबंधित प्रोजेक्ट्स की संख्या 2000 से अधिक हो गयी है। वर्तमान में प्रोजेक्ट्स की संख्या 2005 है। पिछले एक माह में प्राधिकरण ने एक अभियान के तहत 30 प्रोजेक्ट्स का निबंधन किया है।   

2 अप्रैल 2018 को अपनी स्थापना से Rera Bihar को निबंधन के लिए 2532 आवेदन मिले। इनमें 2005 प्रोजेक्ट्स का निबंधन हुआ। 465 आवेदन अनिवार्य दस्तावेज के अभाव में रद्द और दो निबंधन निरस्त किए गए। 60 आवेदनों की जांच जारी है।

रेरा बिहार के अध्यक्ष विवेक कुमार सिंह ने बताया कि अब तक 29,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश आया है। 1100 से अधिक बिल्डरों ने 1.34 लाख से अधिक फ्लैट्स का निर्माण किया है। 

इस बात का भी ध्यान रखा गया है कि घर खरीदारों को परेशानी नहीं हो। इसके लिए Rera Bihar ने कई कदम उठाए हैं। अब तक मिले 5551 शिकायतों में 4512 का निपटारा हो गया है। 

अध्यक्ष ने कहा कि रेरा अधिनियम के अंतर्गत प्राधिकरण ने पांच पीठों का गठन किया है ताकि अधिक से अधिक मामलों की सुनवाई हो सके।


संबंधित खबरें