बिहार भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण ( Rera Bihar) ने निबंधित प्रोजेक्ट्स एवं प्रमोटरों की नई रैंकिंग जारी की है। प्रमोटर्स की रैंकिंग में पहला तीन स्थान पाने वाले एम्बिशन होम्स, कुमार बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड और घराना एसोसिएट इन्फ्रा हैं।
इसी तरह निबंधित प्रोजेक्ट्स की रैंकिंग में पहला तीन स्थान एम्बिशन पैराडाइज, ग्रैंड सफायर और नवनीत घराना प्रोजेक्ट्स को मिला है।
वर्तमान रैंकिंग 30 अप्रैल 2026 तक जमा तिमाही प्रगति रिपोर्ट्स के आधार पर जारी की गयी है। प्रोजेक्ट्स की रैंकिंग को बिहार रियल एस्टेट प्रोजेक्ट कोशेंट (BRQ) और प्रमोटरों की रैंकिंग को बिहार रेरा प्रमोटर्स कोशेंट (BPQ) का नाम मिला है ।
प्रोजेक्ट्स की रैंकिंग का निर्धारण निर्माण की गति, एकत्रित राशि का उपयोग एवं शिकायतों के आधार पर हुआ है। प्रमोटर की रैंकिंग में प्रोजेक्ट्स की संख्या, निर्माण का क्षेत्रफल, कार्यों को समय पर पूरा करने एवं दायर वादों की संख्या को ध्यान में रखा गया है।
25 अगस्त 2026 को जारी रैंकिंग इस श्रृंखला की सातवीं है। इसकी शुरुआत जुलाई 2024 में हुई थी।
नवीनतम BPQ के अनुसार शीर्ष 15 प्रमोटर्स :
1. एम्बिशन होम्स
2. कुमार बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड
3. घराना एसोसिएट इन्फ्रा प्रमोटर्स प्राइवेट लिमिटेड
4. सनराइज साईं डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड
5. दीपश्री प्रॉपर्टीज प्राइवेट लिमिटेड
6. एसके बिल्डर्स एंड कोलोनिजेर प्राइवेट लिमिटेड
7. अपर्णा आर्किटेक्ट प्राइवेट लिमिटेड
8. दीप शीतल इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड
9. सूर्या नेस्टबिल्ड लिमिटेड
10. साईं कृपा रियल एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड
11. हीरा पन्ना इन्फ्रा प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड
12. वीनस कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड
13. दुर्गा अर्बन प्रोजेक्ट्स एलएलपी
14. मुंडेश्वरी मल्टीकॉन प्राइवेट लिमिटेड
15. नूतन कंस्ट्रक्शन
---
BRQ के अनुसार शीर्ष 15 प्रोजेक्ट्स
1. एम्बिशन पैराडाइज
2. ग्रैंड सफायर
3. नवनीत घराना
4. सुमित्रा एन्क्लेव
5. द एम्परर
6 . उर्मिला एन्क्लेव
7. मां लक्ष्मी हेरिटेज
8. काजमी घराना
9. क्रिस्टल टावर
10. सूर्या सिग्नेचर
11. सनराइज रश्मि हाइट
12. सनराइज अशोका कॉम्प्लेक्स
13. लोटस प्लाजा
14. ऑर्बिट
15. एम्बिशन प्राइड