नई दिल्ली /एजेंसी। निवेशकों को अधिक रिटर्न का लालच देने व जमा पैसे को लेकर भागने वाली कंपनियों पर सरकार सख्त कार्रवाई करने जा रही है। संचालकों पर जमा राशि का दोगुना जुर्माना लगेगा। साथ ही 10 साल तक जेल भी हो सकती है।
पिछले कुछ वर्षों में सारदा व जेवीजी जैसी कंपनियां निवेशकों की बड़ी रकम लेकर गायब हो चुकी हैं। कंपनियों की इस तरह की योजना को पोंजी स्कीम नाम दिया गया है। दरअसल आरबीआइ की अनुमति के बिना कंपनियां जमा योजनाएं चलाती हैं। ऐसी कंपनियां एक साल में रकम दोगुना करने का लालच निवेशकों को देती हैं जबकि गाइड लाइन के अनुसार कंपनियां 12.5 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न नहीं दे सकती हैं।