मुख्य समाचार

सहारा रिफंड पोर्टल लांच करेंगे अमित शाह,फंसी राशि मिलने में होगी सुविधा

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 18 जुलाई को नई दिल्ली में सहारा रिफंड पोर्टल लांच करेंगे। इस पोर्टल के जरिए सहारा इंडिया के निवेशकों को फंसी राशि मिलने में सहूलियत होगी। 

सहारा समूह में निवेशकों की जमा धनराशि के भुगतान संबंधित शिकायतों के समाधान के लिए सहकारिता मंत्रालय ने पहल की थी। मंत्रालय के आवेदन पर सुप्रीम कोर्ट ने 29 मार्च, 2023 को एक आदेश दिया था। इसके तहत वास्तविक जमाकर्ताओं के भुगतान के लिए सहारा-सेबी रिफंड खाते से पांच हजार करोड़ रुपये सहकारी समितियों के केंद्रीय रजिस्ट्रार (सीआरसीएस) को हस्तांतरित करने का आदेश मिला था।

सहारा क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, सहारायन यूनिवर्सल मल्टीपर्पज सोसाइटी लिमिटेड, हमारा इंडिया क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड और स्टार्स मल्टीपर्पज को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड के वास्तविक जमाकर्ताओं के दावे पेश करने के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल विकसित किया गया है।
 


संबंधित खबरें