मुख्य समाचार

EPFO ने ऑटो सेटलमेंट की सीमा बढ़ाई,अब 5 लाख तक निकाल सकेंगे एडवांस  

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ( EPFO) के सदस्य अपने पीएफ खाते से अब पांच लाख रुपये तक एडवांस निकाल सकेंगे। पहले यह सीमा एक लाख रुपये थी। 

ऑटो सेटलमेंट के लिए अब पांच लाख रुपये तक के एडवांस क्लेम स्वीकार किए जाएंगे। जमा करने के तीन दिनों के अंदर इसका निपटारा हो जाएगा। 

ईपीएफओ के इस निर्णय से सदस्यों को जरूरत के समय अधिक राशि पाने में मदद मिलेगी। एडवांस क्लेम का ऑटो सेटलमेंट सबसे पहले कोविड के दौरान शुरू हुआ था। तब से इस सुविधा को बीमारी, शिक्षा, विवाह और आवास के लिए बढ़ाया गया है। 

इन दावों का निपटारा बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के होता है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में ईपीएफओ ने ऑटो सेटलमेंट के माध्यम से रिकॉर्ड 2.34 करोड़ एडवांस क्लेम का निपटारा किया। यह पिछले वर्ष की तुलना में 161 प्रतिशत अधिक है। वित्त वर्ष 2025-26 के पहले ढाई महीनों में ईपीएफओ ने 76.52 लाख दावों का निपटारा कर दिया है।
 


संबंधित खबरें