मुख्य समाचार

महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र अब बैंकों में भी उपलब्ध 

सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्रों के बैंकों में भी अब महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र, 2023 उपलब्ध होगा। वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग से इसकी अनुमति मिल गई है। इसका उदेश्य लड़की एवं महिलाओं के लिए स्कीम की पहुंच को बढ़ाना है। 

महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र योजना अब डाकघरों के साथ चयनित बैंकों में भी उपलब्ध होगी। डाक विभाग में योजना एक अप्रैल, 2023 से ही उपलब्ध है। देश की हर लड़की और महिलाओं को वित्तीय सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2023-24 के आम बजट में महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र, 2023 की घोषणा की थी। 

योजना की मुख्य विशेषताएं : 

1. 31 मार्च, 2025 या उससे पहले दो वर्ष की अवधि के लिए खाता खोला जा सकता है।

2. जमा राशि पर 7.5 प्रतिशत प्रति वर्ष की दर से ब्याज मिलेगा। ब्याज की गणना तिमाही आधार पर होगी। 

3. निवेश की सीमा न्यूनतम एक हजार और अधिकतम दो लाख रुपये है।

4. जरूरत पड़ने पर स्कीम अवधि के दौरान आंशिक निकासी की भी व्यवस्था है। खाताधारक जमा राशि का अधिकतम चालीस प्रतिशत तक निकाल सकता है।
 


संबंधित खबरें