नई दिल्ली। आधार नंबर का उपयोग विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं में हो रहा है। यूआईडीएआई ने सभी लोगों से नवीनतम विवरण से आधार कार्ड को अपडेट कराने की सलाह दी है। इससे आधार प्रमाणीकरण एवं सत्यापन में सुविधा होगी। वैसे धारक जिन्होंने अपना आधार दस वर्ष पहले बनवाया था, ऐसे सभी लोगों को निर्धारित शुल्क के साथ डॉक्यूमेंट अपडेट कराने के लिए कहा गया है।
आधार नंबर धारक व्यक्तिगत पहचान के प्रमाण (पीओआई) और पते के प्रमाण (पीओए) दस्तावेजों को आधार डाटा में अपडेट कर सकता है। इस सुविधा को आधार पोर्टल https://myaadhaar.uidai.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन एक्सेस कर सकते हैं। इसके अलावा नजदीक के आधार केंद्र पर भी जा सकते हैं।