सुरक्षा कारणों से बांकीपुर प्रधान डाकघर 3 दिनों के लिए बंद रहेगा। ऐसी स्थिति में बांकीपुर डाकघर से जुड़े आवश्यक काम पटना यूनिवर्सिटी डाकघर से किए जाएंगे। मेल संबंधित कार्य महेंद्रू डाकघर से होगा।
पटना जिला प्रशासन और डाक विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया। मेट्रो निर्माण कार्य के कारण बांकीपुर डाकघर 12 फरवरी से 14 फरवरी 2026 तक बंद रहेगा।
पटना प्रमंडल के वरीय डाक अधीक्षक ने जमाकर्ताओं से अपील की है कि निर्धारित अवधि में आवश्यक कार्यों के लिए बांकीपुर प्रधान डाकघर के समीप स्थित अन्य डाकघरों की सेवाओं का लाभ ले सकते हैं।
डाक विभाग नागरिकों की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। अस्थायी बंद के दौरान भी आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए समुचित व्यवस्था की गई है।