BMW Ventures आईपीओ लांच करने वाली बिहार की तीसरी कंपनी बन गई है। कंपनी का आईपीओ 24 सितंबर 2025 से शुरू हो रहा है।बीएमडब्ल्यू वेंचर्स लिमिटेड का मुख्यालय पटना है। इससे पहले बिहार से आदित्य विजन और सिक्युरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज (एसआईएस) का आईपीओ आ चुका है।
बीएमडब्ल्यू वेंचर्स मुख्य रूप से स्टील उत्पाद, ट्रैक्टर इंजन और स्पेयर पार्ट्स के व्यापार और वितरण, पीवीसी पाइप, रोल फॉर्मिंग और प्री इंजीनियर्ड बिल्डिंग (पीईबी) के निर्माण से जुड़ी है।
आईपीओ 26 सितंबर तक खुला है। प्राइस बैंड 94 से 99 रुपये है। न्यूनतम 151 शेयर के लिए आवेदन करना है। इसके लिए आपको 14949 रुपये निवेश करना होगा।

इश्यू साइज 231.66 करोड़ रुपये का है। 30 सितंबर को निवेशकों के डीमैट एकाउंट में आवंटित शेयर जमा हो जाएंगे। शेयर के बीएसई और एनएसई पर एक अक्टूबर को लिस्टिंग होने की संभावना है।
BMW Ventures के प्रोमोटर : बिजय कुमार किशोरपुरिया, सबिता किशोरपुरिया, नितिन किशोरपुरिया, रचना किशोरपुरिया, बीएमडब्ल्यू फिन इन्वेस्ट और रिद्धिसिद्धि फिनकॉन प्राइवेट लिमिटेड।
बिजय कुमार किशोरपुरिया आईपीओ को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्हें उम्मीद है कि निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिलेगा। साथ ही लिस्टिंग भी अच्छी होगी। किशोरपुरिया ने बताया कि आईपीओ से मिली राशि का उपयोग कारोबार को बढ़ाने में होगा।