मुख्य समाचार

वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए ईपीएफ ब्याज दर की घोषणा


नई दिल्ली। ईपीएफ केंद्रीय बोर्ड ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए ईपीएफ जमा पर 8.15 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर की अनुशंसा की है। वित्त मंत्रालय की मंजूरी के बाद ईपीएफओ अपने ग्राहकों के खातों में ब्याज दर जमा करेगा। पिछले वित्तीय वर्ष 2021-22 में ब्याज दर 8.10 प्रतिशत था।  

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव की अध्यक्षता में ईपीएफ केंद्रीय न्यासी बोर्ड की 233वीं बैठक हुई। बैठक में केंद्रीय श्रम और रोजगार राज्यमंत्री, रोजगार सचिव एवं केंद्रीय पीएफ़ आयुक्त भी मौजूद थे।

ईपीएफओ सबसे बड़े सामाजिक सुरक्षा संगठन में से एक है। इसने इक्विटी और पूंजी बाजार में अस्थिरता के दौरान भी अपने ग्राहकों को उच्च ब्याज दर उपलब्ध कराया है।

 


संबंधित खबरें