मुख्य समाचार

महिलाओं के लिए नई बचत योजना, बुजुर्गों के लिए भी बड़ी घोषणा

नई दिल्ली। केंद्रीय बजट 2023-24 में महिलाओं के लिए नई बचत स्कीम शुरू करने एवं वरिष्ठ नागरिकों को निवेश के स्तर पर राहत दी गई है। महिलाओं के लिए वन टाइम सेविंग स्कीम महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र शुरू करने की घोषणा वित्त मंत्री ने की है।

स्कीम दो साल के लिए मार्च 2025 तक उपलब्ध रहेगी। महिला या लड़की के नाम पर दो लाख तक राशि जमा की जा सकती है। इस पर 7.5 प्रतिशत फिक्स ब्याज मिलेगा। जरूरत पड़ने पर स्कीम से कुछ राशि निकालने की भी सुविधा है। जमा राशि पर अर्जित ब्याज टैक्स फ्री होगा या नहीं। इसकी चर्चा बजट भाषण में नहीं है।

वरिष्ठ नागरिकों के लिए सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम और मंथली इनकम स्कीम में अधिकतम निवेश सीमा बढ़ाने का भी प्रस्ताव है। सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम में निवेश सीमा 15 लाख से बढ़ाकर 30 लाख की गई है। इसी तरह मंथली इनकम स्कीम के सिंगल एकाउंट में 4.5 लाख की सीमा बढ़ाकर नौ लाख और ज्वाइंट एकाउंट में नौ लाख की सीमा को 15 लाख करने का प्रस्ताव वित्त मंत्री ने दिया है।

 


संबंधित खबरें