नईं दिल्ली,एजेंसी। भारतीय स्टेट बैंक ने बचत खाते में एक करोड़ रुपये तक की जमा राशि पर ब्याज दर आधा फीसदी कम कर दी है । ब्याज दर अब 3.5 फीसदी हो गयी है । स्टेट बैंक ने रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा से पहले यह कदम उठाया है। हालांकि, बैंक ने कहा है कि वह बचत खाते में एक करोड़ रुपये और उससे अधिक जमा पर चार प्रतिशत की दर से ब्याज देता रहेगा। स्टेट बैंक ने कहा है कि बैंक 31 जुलाई से बचत खाते में दो स्तरीय ब्याज दर ढांचे की शुरुआत कर रहा है। एक करोड़ रुपये और इससे अधिक की जमा पर चार प्रतिशत की दर से ब्याज मिलता रहेगा, लेकिन एक करोड़ रुपये से कम की जमा पर ब्याज दर को आधा प्रतिशत घटाकर साढ़े तीन प्रतिशत कर दिया गया है।