नई दिल्ली/एजेंसी। केबल बनाने वाली कंपनी केईआई का शेयर पिछले तीन साल में 750 प्रतिशत और पांच साल में 1,550 प्रतिशत का रिटर्न दे चुका है। इस साल आठ महीने में कंपनी के स्टॉक्स 130 प्रतिशत तक बढ़े हैं। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस कंपनी के शेयर्स में अभी और उछाल आएगा।
केबल बनाने वाली यह कंपनी काफी तेजी से बढ़ रही है। एनालिस्ट्स का मानना है कि पिछले कुछ सालों में केईआई इंडस्ट्रीज ने ब्रैंड विजबिलिटी को बढ़ाया है, जिससे उसे वायर बिजनस को बढ़ाने में मदद मिल रही है। ब्रोकरेज फर्म ऐडलविस का कहना है कि पिछले दो से तीन साल में केईआई का फोकस उत्तर भारत से होने वाले मुनाफे पर है। कंपनी अब एचटी, एलटी और हाउजिंग केबल्स भी बना रही है।