मुख्य समाचार

रिसर्जेंट इंडिया फंड-सीरिज 5 का एनएफओ 20 सितंबर से

पटना। आदित्य बिरला सनलाईफ म्यूचुअल फंड का नया एनएफओ 20 सितंबर से आ रहा है। एनएफओ रिसर्जेंट इंडिया फंड-सीरिज 5 है। आॅफर 4 अक्टूबर तक खुला है। इस फंड के पहले के सीरिज के बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए कंपनी ने सीरिज 5 जारी करने का निर्णय लिया है। रिसर्जेंट इंडिया फंड-सीरिज 1 पिछले साल सितंबर में आया था। इस फंड ने एक साल में 27 फीसदी का रिटर्न दिया है। सीरिज 5 क्लोज एंडड इक्विटी स्कीम है। स्कीम 3 साल 5 माह के लिए है। न्यूनतम निवेश 5000 रुपये है। लंबी अवधि में कैपिटल ग्रोथ की इच्छा रखने वाले इस फंड में निवेश कर सकते हैं।      
 


संबंधित खबरें