पटना । गोदरेज एग्रोवेट लिमिटेड (जीएवीएल) का आईपीओ 4 अक्टूबर से आ रहा है। आॅफर 6 अक्टूबर तक है। प्रति शेयर प्राइस बैंड 450-460 है। न्यूनतम 32 शेयर के लिए आवेदन किया जा सकता है। जीएवीएल देश की सक्षम गोदरेज समूह की कंपनी है। कंपनी 1991 से गुजरात में एग्रीे-बिजनस में रिसर्च एंड डेवलपमेंट का काम कर रही है। पशु चारा, फसल उत्पादन, पाम आॅयल, डेयरी, पाॅलट्री एंड प्रोसेस्ड फूड इसके खास सेगमेंट हैं।