मुख्य समाचार

महिंद्रा लाॅजिस्टिक्स का आईपीओ 31 से

पटना। महिंद्रा ग्रुप की सहायक कंपनी महिंद्रा लाॅजिस्टिक्स का आईपीओ 31 अक्टूबर से आ रहा है। कंपनी ट्रांसपोर्टेशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन के कारोबार में है। आईपीओ 2 नवंबर तक खुला है। न्यूनतम 34 शेयर के लिए आवेदन करना है। प्राइस बैंड 425 से 429 रुपये है। कंपनी के कर्मियों के लिए 42 रुपये का डिस्काउंट है। इश्यू साइज 829 करोड़ रुपये का है। शेयर के 10 नवंबर को लिस्टिंग की संभावना है।    
न्यू इंडिया एश्योरेंस : जनरल इंश्योरेंस क्षेत्र की कंपनी न्यू इंडिया एश्योरेंस का आईपीओ एक नवंबर से तीन नवंबर तक है। प्राइस बैंड 770 से 800 रुपये है। न्यूनतम 18 शेयर के लिए आवेदन करना है। इश्यू साइज 9466.98 करोड़ है। 13 नवंबर को लिस्टिंग की संभावना है। 
खादिम इंडिया : खादिम इंडिया का आईपीओ दो नवंबर से छह नवंबर तक है। कंपनी फूटवियर कारोबार में है। प्राइस बैंड 745 से 750 रुपये है। न्यूनतम 20 शेयर के लिए आवेदन करना है। इश्यू साइज 543.06 करोड़ है। 14 नवंबर को शेयर के लिस्टिंग की संभावना है। 


संबंधित खबरें