मुख्य समाचार

इक्विटी म्यूचुअल फंड की ओर बढ़ा निवेशकों का झुकाव

नई दिल्ली/एजेंसी। इक्विटी म्यूचुअल फंड की ओर खुदरा निवेशकों का झुकाव बढ़ा है। रियल एस्टेट और सोने में नरमी के कारण नवंबर महीने में खुदरा निवेशकों ने इक्विटी (शेयर में निवेश) म्यूचुअल फंडों में 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एएमएफआई) के आंकड़ों के अनुसार इस निवेश से चालू वित्त वर्ष के पहले आठ महीने में इक्विटी म्यूचुअल फंडों में कुल शुद्ध निवेश 1.16 लाख करोड़ रुपये हो गया है। 
ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट का इक्विटी फंड में निवेश पर सकारात्मक असर पड़ा है। नवंबर में 20,308 करोड़ का शुद्ध निवेश हुआ जबकि अक्टूबर में यह 16,002 करोड़ था। सितंबर में यह आंकड़ा 18,936 करोड़ रुपये था। यह लगातार 20वां महीना है जब इक्विटी योजनाओं में निवेश बढ़ा है। विशेषज्ञों का मानना है कि सरकार द्वारा बैंकों के लिए पूंजी जुटाना व सागरमाला प्रोजेक्ट जैसी बड़ी घोषणाओं से अगले 2-3 वर्षों में अच्छी कमाई की उम्मीद बढ़ी है। मूडीज के भारत की रेटिंग बढ़ाए जाने का भी सकारात्मक असर दिख रहा है। सोना और पारंपरिक बचत योजनाओं में ब्याज दर घटने से निवेशक इक्विटी की तरफ बढ़े हैं।


संबंधित खबरें