नई दिल्ली/एजेंसी। जीओआई 8 फीसदी सेविंग (टैक्सेबल) बांड स्कीम को बंद नहीं किया गया है बल्कि इस पर ब्याज 7.75 फीसदी कर दिया गया है। स्कीम को आरबीआई बांड के नाम से भी जाना जाता है।
एक जनवरी, 2018 को वित्त मंत्रालय ने एक ट्वीट में जानकारी दी थी कि 8 फीसदी जीओआई बांड स्कीम 2003 का सब्सक्रिप्शन 2 जनवरी से बंद हो जाएगा । इस पर सफाई देते हुए दो जनवरी,2018 को आर्थिक मामलों के सचिव सुभाष चंद्र गर्ग ने कहा कि 8 फीसदी बचत बांड स्कीम को बंद नहीं किया गया है बल्कि इन्हें 7.75 फीसदी सेविंग बांड स्कीम से बदल दिया गया है।
21 अप्रैल, 2003 को सरकार ने बांड जारी किया था। इस पर 8 फीसदी ब्याज मिलता रहा है। खुदरा निवेशकों को आकर्षित करने के लिए यह बांड लाया गया था । परिपक्वता अवधि छह साल की थी। निवेश की कोई ऊपरी सीमा तय नहीं थी।