नई दिल्ली/एजेंसी। 7.75 फीसदी ब्याज वाली बांड स्कीम की बिक्री 10 जनवरी से शुरू होगी। बांड अब सात साल के लिए होगा। निवेश पर आयकर की छूट नहीं है। आर्थिक मामलों के सचिव एस सी गर्ग ने ट्वीट में कहा है कि 7.75 प्रतिशत वाली बचत बांड योजना अधिसूचित कर दी गई है। यह 8 फीसदी वाली बांड योजना की जगह लेगी। योजना में आयकर की छूट नहीं है।
योजना 10 जनवरी से प्रभावी होगी। योजना में ब्याज का भुगतान अर्धवार्षिक रूप में किया जाएगा। सात वर्ष की मियाद पूरी होने पर 1000 रुपये का निवेश 1,703 रुपये हो जाएगा। पहले परिपक्वता अवधि छह साल थी। बांड सम मूल्य पर जारी किए जाएंगे। बांड की खुले बाजार में बिक्री नहीं हो सकती है और न ही इन्हें कर्ज के लिए बंधक रखा जा सकता। बांड अहस्तांतरणीय है।:
आठ फीसदी ब्याज वाला बांड 2 जनवरी, 2018 से बंद हो गया है। बांड 21 अप्रैल, 2003 को लांच किया गया था।